सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत 3 जिलों में अलर्ट जारी

आज सुबह से उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी तेज से अति तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान की माने तो प्रदेशभर में पांच अगस्त तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिससे वहां परेशानियां बढ़ सकती है। इसलिए सतर्कता बढ़तने की सलाह दी गई है।

देहरादून की बात करें तो आज सुबह से ही यहां तेज बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है। स्थिति को देखते हुए डीएम ने सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी है।

पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी तेज से अति तेज बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *