आज दिनांक 02 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय टून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एनेस्थीसिया विभाग द्वारा “एनेस्थीसिया विषयक क्विज प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टून मेडिकल कॉलेज देहरादून, स्वरूप हॉस्पिटल, एवं श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगियों द्वारा समय पर चिकित्सा एवं रोगों की पहचान एवं एनेस्थीसिया का जीवन में रिसर्च एवं उपयोग के इस विषय को गंभीरता पूर्वक सामाजिक रूप से भी लिया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमान स्वरूप एवं टून मेडिकल कॉलेज की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

समारोह स्थल पर टून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता चौहान द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टून मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गगनदीप, फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सर्वजीत कुमार सिंह, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जीतेंद्र कुमार एवं एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. निधी मिश्रा विभागाध्यक्ष ट्रा०का० रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज स्वरूप हॉस्पिटल से एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. नितिन जैन, एनाटॉमी विभाग से डॉ. ऋचा मुनावल एवं टून मेडिकल कॉलेज से डॉ. अमिता यादव, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अंजली, डॉ. स्वाति स्वरूप, डॉ. जीवत गुप्ता एवं समस्त एनेस्थीसिया विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में लगभग 200 मेडिकल छात्रें भी उपस्थित रहीं।