धामी कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, आबकारी नीति को मंजूरी, गन्ना का न्यूनतम मूल्य घोषित

[ad_1]

उत्तराखंड धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है. बैठक में मुख्य 17 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी. उत्तराखंड में आबकारी नीति को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है.

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक के मुख्य फैसले:

राज्य के आंदोलन के इतिहास को कक्षा 6 से 8 में पढ़ने के लिए “हमारी विरासत और विभूतियां” नामक पाठ्य पुस्तक लागू होंगे

कक्षा 10 के बाद 3 वर्षीय डिप्लोमा को 12 वीं के समक्ष माना जाएगा

गन्ना का न्यूनतम मूल्य घोषित. अगेती प्रजाति 375 प्रति क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति 365 प्रति क्विंटल

कारागार विभाग के सेवानियमामावली को हरी झंडी

कार्मिक विभाग के कर्मचारियो को प्रोन्नति में शिथिलीकरण हो हरी झंडी

राज्य संपत्ति के समूह ख और ग़ की नियमवाली को हरी झंडी

Cm एकल महिला स्वरोजगार योजना में 2 लाख देने की योजना को हरी झंडी

UPS पेंशन स्कीम को कैबिनेट ने दी हरी झंडी

स्टांप एवं निबंधन विभाग में 29 नए पद का सृजन

गृह विभाग के सेवानियमामावली को हरी झंडी

ट्राउट पालन को बढ़ावा हेतु मत्स्य पालकों के लिए नई योजना को हरी झंडी

उधमसिंह नगर के पराग फार्म के 1354 एकड़ जमीन सिडकुल को दी जाएगी.

आबकारी नीति को कैबिनेट ने दी हरी झंडी






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *