उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बंपर भर्तियां, जल्द भरे जाएंगे खाली पद

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तमाम कवायद कर रही है. इसी क्रम में प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में तमाम डिपार्टमेंट के खाली पड़े पदों को भरने का फैसला किया गया है. चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश में संचालित राजकीय मेडिकल कालेजों में खाली पड़े 439 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भर जायेगा. जिसके लिए विभाग ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है.

असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पड़े पद- 439
सामान्य श्रेणी- 218 पद
अनुसूचित जाति-112 पद
अनुसूचित जनजाति- 09 पद
ओबीसी- 68 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 32 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पड़े 439 पदों में सामान्य श्रेणी के 218, अनुसूचित जाति 112, अनुसूचित जनजाति 09, ओबीसी के 68 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये 32 पद हैं.

राज्य के मेडिकल कालेजों के करीब 24 विभागों में इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जानी है. जिनमें एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजि, इमरजेंसी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, गायनी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑथोपेडिक्स, ओटो राइनो लाइरिंगोलोजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, साइकैट्रिस्ट, रेडियोडाइग्नोसिस, रेडियोथेरेपी व रेस्पिरेटरी के पद शामिल है.

वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेजो में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 पदों को भरे जाने के लिये अधियाचन, राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है. चयन बोर्ड की ओर से जल्द ही खाली पड़े पदों से संबंधित विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. सरकार मेडिकल कालेजों में शतप्रतिशत फैकल्टी देने के लिए लगातार पहल कर रही है. इसी क्रम में बड़े पैमाने पर सहायक प्राध्यापकों की भर्ती करने जा रही है. इसके साथ ही आचार्यो और सह प्राध्यापकों के प्रमोशन के पदों को भी जल्द भरने के निर्देश चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को दिये गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *