त्यागी रोड पर खालसा कार एसेसरीज की दुकान में भीषण आग लग गई. दुकान में आग लगे ही पूरे बाजार अफरा-तफरी सी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दी. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी.
फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही है. आग कितनी भीषण है कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाजार में दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा है. अभी तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल के समीप किमाया रिसॉर्ट के पास एक कार में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर गुजर रहे लोगों ने आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही क्षणों में उसमें तेज आग लग गई. आग की ऊंची लपटों के कारण आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया. एहतियात के तौर पर लोगों ने घटनास्थल से दूरी बना ली और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा.
सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के क्षेत्र या अन्य वाहनों तक फैलने से रोक दी गई.
