मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 27 जून तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार 22 जून से 27 जून तक राज्य के 11 पहाड़ी जिलों बारिश होगी. दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में बारिश नहीं होगी और मौसम शुष्क रहेगा. आज और कल राज्य के 8 जिलों में मौसम का येलो अलर्ट जारी है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार 22 जून को उत्तराखंड के 6 पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके साथ ही शेष 5 पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. जिन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, उनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले शामिल हैं.
कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बाकी पांच पहाड़ी जिलों टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून, अल्मोड़ा और चंपावत में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी.
23 जून को ऐसा रहेगा मौसम: मंगलवार 23 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. बाकी 6 पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहेगा.
24 जून को भी पहाड़ी जिलों में होगी बारिश: बुधवार 24 जून को उत्तराखंड के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी. इस दौरान बादल भी जोर से गरजेंगे. राज्य के दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में इस दिन भी बारिश नहीं होगी यानी मौसम शुष्क रहेगा.
25 से 27 जून के मौसम का पूर्वानुमान: गुरुवार 25 जून, शुक्रवार 26 जून और शनिवार 27 जून को मौसम का पैटर्न बुधवार 24 जून जैसा ही रहेगा. यानी राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी, लेकिन मैदानी जिले शुष्क रहेंगे.
