पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटन सीजन की शुरुआत से पहले प्रशासन ने शहर की छवि और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. सोमवार को एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में मालरोड पर फ्लैग मार्च निकालकर स्पष्ट संदेश दिया गया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
लाइब्रेरी चौक से होते हुए शहीद स्थल तक निकाले गए इस मार्च में पुलिस बल, नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त मौजूदगी रही. यह कार्रवाई उस सूचना के बाद की गई, जिसमें कहा गया था कि पटरी व्यापारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में दोबारा मालरोड पर दुकानें लगाने की तैयारी कर रहे हैं. एसडीएम राहुल आनंद ने साफ कहा.
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मामला हाईकोर्ट तक जा चुका है, जहां से भी पटरी व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट के निर्देशों के अनुसार मालरोड पर किसी को भी बैठने की अनुमति नहीं है. ऐसे में अब किसी भी प्रकार की ढिलाई की संभावना खत्म कर दी गई है.
