राजधानी देहरादून की नेहरू कॉलोनी में सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। हमले में युवक का सिर फूटा है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला नेहरू कॉलोनी में से सामने आया है। जहां निवासी डिफेंस कॉलोनी तेजपाल के साथ कुछ युवकों ने गाली-गलौज की। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने तेजपाल के सिर पर लोहे की राड से हमला किया। इस दौरान बीच बचाव के लिए आए उसके भाई के साथ भी जमकर मारपीट की गई। जिसमें भाई की उंगली टूट गई। जबकि एक अन्य साथी को चोटें आई हैं।
पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित तेजपाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पीड़ितों ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। राहुल, क्रिश, पवन और अन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया। घटना 15 मार्च की बताई गई है।
