प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला के जंगल में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
