सवालों के घेरे में उत्तराखंड शिक्षा विभाग!, 3 करोड़ का घोटाला, SIT करेगी जांच

उत्तराखंड का शिक्षा विभाग एक बार फिर विवादों में आ गया है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच SIT को सौंप दी गई है।

दरअसल पीएम पोषण प्रकोष्ठ देहरादून में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि साल 2023-24 से 2025-26 के बीच करीब 3.18 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें एक उपनल कर्मचारी सीधे तौर पर दोषी पाया गया है।

जांच रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सिर्फ कर्मचारी ही नहीं बल्कि छह जिला शिक्षा अधिकारी और वित्त व लेखाधिकारी जैसे अधिकारी भी शक के घेरे में हैं। आरोप है कि इनकी लापरवाही की वजह से बिना जांच के ही ऑनलाइन तरीके से पैसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होते रहे।

गढ़वाल मंडल की अपर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बनी जांच समिति ने शासन को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में कहा गया कि मामले की तह तक जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। इसके बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस केस की जांच SIT को सौंपने की मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *