अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस लाइन में किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पुलिस लाइन में पहुंचकर योग कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भी मौजूद रहे.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में योग के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन आयोजनों का मुख्य केंद्र राजधानी देहरादून रही. जहां पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पुलिस लाइन पहुंचकर योग किया.

कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद थे. सभी लोगों ने एक साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया. यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश फैलाने में सफल रहा.

राज्यपाल ने कहा योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है. जिसने संपूर्ण विश्व को जोड़ने का कार्य किया है. पीएम मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक अभियान बन चुका है, और यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि दुनिया भारत की इस विरासत को स्वीकार और अपनाकर लाभान्वित हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *