मसूरी-देहरादून मार्ग पर दो कारों की भयानक टक्कर, मची चीख पुकार

[ad_1]

देहरादून मसूरी मार्ग पर भट्टा गांव के पास दो कारों में आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें दोनों कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें एंबुलेंस के जरिए देहरादून भेजा गया.

मसूरी पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार को भट्टा गांव के पास हुआ है. जहां सफेद रंग की क्रेटा कार संख्या UK 08 AN 5631 मसूरी से गलत दिशा से देहरादून की ओर जा रही थी. तभी दूसरी ओर से होंडा एक्सेंट कार संख्या UK 07 DG 6679 मसूरी आ रही थी. तभी क्रेटा कार ने सामने से आ रही होंडा एक्सेंट को जबरदस्त टक्कर मार दी. जिसमें दोनों कारों का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया.

पुलिस की मानें तो हादसे में होंडा एक्सेंट में सवार अब्दुल हातिम पुत्र मोहम्मद इब्राहिम और मंसूर अख्तर पुत्र नजाकत अख्तर निवासी कारगी ग्रांट बंजारा वाला (देहरादून) घायल हो गए. जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून के दून अस्पताल भेजा गया. वहीं, क्रेटा कार में सवार राजीव बजाज पुत्र मोहन बजाज निवासी गोविंद विहार कॉलोनी ज्वालापुर (हरिद्वार) बाल-बाल बच गए.

मसूरी पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है. पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. ऐसे में पुलिस के पहुंचने पर भीड़ को हटाया गया. बता दें कि देहरादून मसूरी रोड पर तीव्र मोड़ और ढलान भी है. ऐसे में तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे हो जाते हैं. इससे पहले भी मसूरी में कई सड़क हादसे हो चुके हैं. जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *