पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचे CM, IPS केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईपीएस अधिकारी केवल खुराना को श्रद्धांजलि देने किशनपुर में स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचे. जहां सीएम धामी ने केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री धामी ने खुराना के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की. इसके साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की. बता दें रविवार को दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में केवल खुराना ने आखिरी सांस ली थी. उनके जाने के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी. वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी. केवल खुराना ने देहरादून में एसएसपी के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली थी. देहरादून के अलावा वह कई जिलों के एसएसपी रह चुके हैं. खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *