हाथों-पैरों में बेड़ियां बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस MLA भुवन कापड़ी, अमेरिका से भेजे जा रहे प्रवासियों पर जताया विरोध

[ad_1]

उत्तराखंड में आज बजट सत्र का तीसरा दिन जारी है. बदले हुए मौसम के चलते विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले किसी तरह का कोई हंगामा सदन के बाहर देखने को नहीं मिला. वहीं कांग्रेस के विधायक भुवन कापड़ी चर्चा में आ गए. वो विधानसभा में बेड़ियां पहनकर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने अमेरिका में भारतीयों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर अपनी बात को प्रमुखता से रखा.

भुवन कापड़ी कांग्रेस के खटीमा से विधायक हैं. वो विधानसभा में बेड़ियां पहन कर पहुंचे, बेड़ियां पहनकर उन्होंने अमेरिका में भारतीयों के साथ हुए व्यवहार पर अपना विरोध दर्ज किया.

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रह लोगों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन गिरफ्तार कर वापस भेज रहा है. इनमें भारत, मेक्सिको, सल्वाडोर, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, इक्वाडोर जैसे देशों के नागरिक मुख्य रूप से शामिल हैं. अमेरिकी प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए बेहद अमानवीय तरीका अपनाया है. जंजीरों में जकड़कर इन लोगों को सैन्य विमानों से वापस भेजा रहा है. भारत समेत दुनियाभर में इस अमानवीयता का विरोध हो रहा है. वहीं हिन्दुस्तानियों की भी जंजीरों में जकड़ी हुई तस्वीरें सामने आई है जिसका आज बजट सत्र के तीसरे दिन उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने खुद के हाथों ओर पैरों में बेड़ियां बांधकर विरोध जताया है.






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *