स्वदेशी अपना, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सशक्त संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित “स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ ” जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया, जिसमें व्यापारी, स्वयंसेवी संगठन, युवा और आम नागरिकों ने एकजुट होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के संकल्प पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वानों को जन-जन तक पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग केवल आर्थिक लाभ का प्रश्न नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “जब हम देश में बने सामान को प्राथमिकता देंगे, तो न केवल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय रोजगार को भी बल मिलेगा।” उन्होंने यह भी कहा, “यह अभियान आर्थिक प्रोत्साहन से आगे बढ़कर हमारी सांस्कृतिक पहचान और आत्मनिर्भर भारत की भावना को एक नई मजबूती देगा।”

धामी ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी दुकानों पर ‘स्वदेशी’ नाम पटिकाएं जरूर लगाएं, ताकि खरीददारों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति विश्वास और गर्व की भावना उत्पन्न हो। इस संदेश को लेकर उन्होंने खुद दुकानों की सैर की और “Adopt Swadeshi, Strengthen the Nation” जैसे प्रेरणादायक स्टीकर खुद चिपकाए। उन्होंने त्योहारों, उपहारों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं में स्वदेशी का चयन करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *