उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार को आई आपदा के बाद राहत बचाव कार्य तेज है. वहीं हेली से हर्षिल व गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है. सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं.
उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. राज्य सरकार, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, आईटीबीपी, एनडीआरएफ व अन्य सभी एजेंसियां रेस्क्यू कार्यों में जुटी हैं.सीएम पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावितों को हर संभव मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के अनुसार अब तक 274 लोगों को गंगोत्री एवं आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया है. सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इनमें विभिन्न राज्यों से आए हुए तीर्थयात्री शामिल हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहत बचाव कार्यों को लेकर सीएम धामी से जानकारी ले रहे हैं. आज मौसम साफ होते ही एयरफोर्स के चिनूक हेलीकॉप्टर ने मोर्चा संभाल लिया है और रेस्क्यू कार्य में जुटा है.
इन राज्यों के तीर्थयात्री शामिल
- गुजरात – 131
- महाराष्ट्र – 123
- मध्य प्रदेश – 21
- उत्तर प्रदेश – 12
- राजस्थान – 6
- दिल्ली – 7
- असम – 5
- कर्नाटक – 5
- तेलंगाना – 3
- पंजाब – 1
इन सभी यात्रियों को हर्षिल से उत्तरकाशी एवं देहरादून लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है. इसके अतिरिक्त, आज तक 135 लोगों को सुरक्षित रूप से हर्षिल से बाहर निकाला गया, जिसमें से 100 लोगों को उत्तरकाशी पहुंचाया गया है और 35 लोगों को देहरादून सुरक्षित भेजा गया है. कुल 135 लोगों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा चुका है. जबकि 274 लोगों को हर्षिल में रखा गया है और जिसके बाद वो आगे की यात्रा में जाएंगे.