ज्योतिर्मठ के जोगीधार में भयंकर लैंडस्लाइड, खाई में समाया पहाड़, बाधित हुई संचार सेवाएं

चमोली जिले में ज्योतिर्मठ विकासखंड में जोगीधारा के पास भंयकर लैंडस्लाइड हुआ है. यहां पल भर में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धरती में समा गया.लैंडस्लाइड की घटना के बाद कुछ देर के लिए बदरीनाथ हाईवे बाधित रहा. जिसे प्रशासन ने खुलवा दिया है. ज्योतिर्मठ में पहाड़ी टूटने से सभी संचार सुविधाएं बाधित हो गई हैं. प्रशासन ने आवाजाही कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका है.

चमोली में हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो चुका है. बदरीनाथ हाईवे पर अलग-अलग स्थान पर भूस्खलन जैसी समस्याएं निरंतर बनी हुई हैं. ऐसे में आवाजाही करना किसी मुसीबत से काम नहीं है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कल चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र एवं कक्षा 1 से लेकर 12 तक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं. लगातार उत्तराखंड में मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी है. ऐसे में भारी बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर हैं.

प्रशासन के द्वारा लगातार नदियों के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं. स्कूल सहित अन्य सुरक्षित जगहों पर पहले से ही प्रशासन ने लोगों की रहने की व्यवस्था की है. अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था प्रशासन ने की हुई है. भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन की समस्याएं बनी हुई है. फिलहाल चमोली प्रशासन ने फूलों की घाटी जाने वाले सैलानियों को भी रोक दिया है. फूलों की घाटी का मार्ग सुरक्षा की दृष्टि गत बंद कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *