त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के नतीजे देर रात घोषित हो गए. इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों समर्थकों ने अच्छी जीत हासिल की है. हालांकि, जिला पंचायत सदस्य की कई सीटों पर भाजपा समर्थिक दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. लैंसडाउन सीट से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत की पत्नी नीतू रावत को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटवाल ने हराया. वहीं खिर्सू से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संपत सिंह को ग्वाड़ सीट पर कांग्रेस के चैत सिंह ने शिकस्त दी. इसके बावजूद भाजपा के 18, कांग्रेस के 16 और 4 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी किस पार्टी के खाते में जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोनों ही दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान किसके हाथ आती है.
जिला पंचायत सदस्य विजेताओं के नाम
1 ग्वाड- चैत सिंह (कांग्रेस समर्थित)
2 सिगोरी-चंद्र भानु (कांग्रेस समर्थित)
3 कठूड-आराधना देवी (कांग्रेस समर्थित)
4 धौलकण्डी-रचना बुटोला (भाजपा समर्थित)
5 डोभश्रीकोट-अनुज कुमार (भाजपा समर्थित)
6 ल्वाली-जगदीश चंद (निर्दलीय समर्थित)
7 थैर- कमला देवी (भाजपा समर्थित)
8 गढकोट-सविता देवी (निर्दलीय समर्थित)
9 कुल्हाड-महेंद्र राणा (भाजपा समर्थित)
10 सुराडी-अर्जुन सिंह (निर्दलीय)
11 चांदपुर-विक्रम सिंह बिष्ट (भाजपा समर्थित)
12 भादसी- गीता देवी (कांग्रेस समर्थित)
13 उमरौली- बचन सिंह (भाजपा समर्थित)
14 गुमालगांव- विनोद डबराल (कांग्रेस समर्थित)
15 सीला-सीमा देवी (निर्दलीय समर्थित)
16 पठूडअकरा- प्रमीला देवी बलूनी (भाजपा समर्थित)
17 टसीला-पूनम (कांग्रेस समर्थित)
18 जयहरी-ज्योति पटवाल (कांग्रेस समर्थित)
19 सुलमोडी-अरुण कुमार (कांग्रेस समर्थित)
20 कर्तिया-पल्लवी देवी (कांग्रेस समर्थित)
21 जगदेई- मुन्नी ध्यानि (भाजपा समर्थित)
22 अन्द्रोली-नीलम कुमार (भाजपा समर्थित)
23 बिलकोट-राहुल सिंह (कांग्रेस समर्थित)
24 सीली मल्ली- शांति देवी (भाजपा समर्थित)
25 बमराडी-राजनी रावत (भाजपा समर्थित)
26 बाडाडांडा-अनूप (भाजपा समर्थित)
27 नौडी-सीमा चमोली (कांग्रेस समर्थित)
28 बडेथ-बुद्धि सिंह (कांग्रेस समर्थित)
29 टीला- डॉ शिव चरण (निर्दलीय)
30 ब्यासी-वंदना रौथाण ( भाजपा समर्थित)
31 भरनौ-अंजलि जोशी (भाजपा समर्थित)
32 गडरी- पूनम देवी (कांग्रेस समर्थित)
33 पोखडा- बलवंत सिंह नेगी (भाजपा समर्थित)
34 कोटा-दीपिका इष्टवाल (कांग्रेस समर्थित)
35 चैधार-आरती (कांग्रेस समर्थित)
36 कलुण- भरत रावत (भाजपा समर्थित)
37 कालौ- कर्मवीर सिंह भंडारी (कांग्रेस समर्थित)
38 खण्डूली-राजेश्वरी देवी (भाजपा समर्थित)
चमोली में जिला पंचायत सीट बछुवाबाण से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता रावत निर्दलीय प्रत्याशी राधा बिष्ट से 1765 मतों से विजयी हुई. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शांति कंडारी तीसरे नंबर पर रही. जिला पंचायत सीट भल्सों से निर्दलीय प्रत्याशी विशम्बरी देवी अपनी प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी शोभा देवी को 310 मतों से हराकर विजयी हुई.
खटीमा पंचायत चुनाव में चल रही मतगणना आखिरी दौर में है. अंतिम नौवें राउंड की मतगणना मंडी परिसर में चल रही है. अभी तक 6 जिला पंचायत सीटों में से 3 पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों और एक कांग्रेस व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा हुआ. खटीमा की बिगराबाग जिला पंचायत सीट पर कांग्रेस समर्थित हीरा मुडेला, गांगी सीट पर निर्दलीय रीता कफलिया, प्रतापपुर सीट पर बीजेपी समर्थित अमनदीप कौर नामधारी, मझोला बीजेपी समर्थित अजय मौर्य विजयी हुए हैं. जिला पंचायत नगला तराई सीट पर भी बीजेपी समर्थित सागर धामी आगे चल रहे हैं. प्रशासन मतगणना को अंतिम दौर में शांति पूर्ण संपन्न कराने में जुटा है.
